फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी के वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
--- फोटो समाचार
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव पर निकली प्रभात फेरी
- शाम को छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बढ़ाया कॉलेज का मान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राजकीय इंटर कॉलेज का 107वां वार्षिकोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह में स्थापना समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुआ। हाथी-घोड़े, स्कॉउट गाइड के ढोल-नगाड़े, झंडा, स्लोगन, शील्ड आदि लेकर ड्रेस में छात्रों ने जब फेरी शहर में निकाली जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शाम को बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सुबह में डीएफओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद फेरी कोतवाली रोड, स्टेशन मार्ग, कचहरी, न्यू कॉलोनी पार्क होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में पहुंची। शाम को परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। पूजा तिवारी व मानस्वी तिवारी के स्वागत गीत के बाद आराधना, अवंतिका, अंजली, हर्षिता ने आयो रे शुभ दिन आयो.. गीत की प्रस्तुति की। सत्या, सुकन्या, शिल्पा, अवंतिका, हर्षिता ने सामूहिक नृत्य, अंजली व अलकनंदा के छलकत हमरो गगरिया पर डांस प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। चंचल व ग्रुप ने संदेशे आते हैैं..., श्याम वंशी बजाते हैं.. पर अंजली व अलखनंदा, रिमिक्स डांस पर याकूब, वो कृष्णा है.. गीत पर सुकन्या व अंजली की प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। शिल्पीर, मानसी, श्वेता राव, पूजा तिवारी, कृष्णा सिंह, शिल्पी, सत्या की प्रस्तुतियां भी सराहनीय रही। अंत में समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम अमित किशोर ने छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पीके शर्मा, उपप्रधानाचार्य महाश्रय शर्मा, महेंद्र प्रसाद, गोविंद सिंह, शैलेश उपाध्याय, पवन गुप्ता, योगेंद्रनाथ मिश्रा, रोशनी पाठक, शालिनी मौर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें