फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव जाना विकास कार्यों का हाल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। प्रमुख सचिव मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शहर में बदहाल पेयजल व्यवस्था को लेकर नगरपालिका के ईओ व जल निगम के अभियंता को लताड़ लगाई। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर शहर के सभी वार्डों का सर्वे कराकर पेयजल से वंचित परिवारों को शीघ्र जलापूर्ति कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में उन्होंने नगरीय समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को सजग रहने को कहा। नगरपालिका को शहर की साफ-सफाई को लेकर चौकन्ना रहने को कहा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव को बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण करना था। जिले के अधिकांश विभाग अलर्ट हैं। दोपहर करीब 12 बजे उनका आगमन हुआ। निरीक्षण कार्य को स्थगित कर उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में शाम सात बजे से सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बारी-बारी से सभी विभागों के साल भर के कामकाज की समीक्षा की। खराब प्रगति मिलने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। शहर में पेयजल की समस्या दूर हो इसके लिए जलनिगम के अभियंता को कार्यप्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण की गति खराब होने पर चिंता जताई। कहा कि शहर की खुबसूरती स्वच्छता है। स्वच्छता नहीं तो शहर में रहना सुविधा से ज्यादा दुविधाजनक हो जाता है। हर जगह कूड़ेदान की व्यवस्था होनी चाहिए। बैठक में डीएम सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, परियोजना निदेशक आरएस राय, पंचायत राज अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकेश पटेल, नपा इओ अमित सिंह, जललिगम अभियंता आदि मौजूद रहे।इनसेट
समय से पूरा करें लक्ष्य: डीएम
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को दिन में कलेक्टेट सभाकक्ष में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि प्राप्त बजट के सापेक्ष समयान्तर्गत लक्ष्य पूर्ति करना सुनिश्चित करें। मानक एवं गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। जांच में गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ राजेश त्यागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ई-टेंडरिग, स्वस्थ्य भारत मिशन, नहरों में सिल्ट सफाई सहित जनपद में 50 लाख से अधिक संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान अवशेष कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें