फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक मांगने वाले की आवाज को दबा रही भाजपा

विज्ञापन
कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह में कई लोगो ने सदस्एता ग्रहण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला पंचायत के डाक बंगले पर रविवार को कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसमें छात्र नेता आनंद श्रीवास्तव समर्थकों के साथ सेवरही विधायक व नेता विधायक मंडल दल अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि जनता के बीच जो वादा कर भाजपा सत्ता में आई। उसे पूरा नहीं कर रही है। इन दिनों देश और प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। कांग्रेस देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों के जरूरत के हिसाब से काम किया है। भाजपा निरंकुश हो गई है और अपने हक की मांग करने वाले लोगों को दबाया जा रहा है। प्रदेेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। चाह कर भी सरकार बेहतर कानून व्यवस्था लागू नहीं कर पा रही है। थानों में जाने वाले पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। जरूरत के लिए अगर किसान अपने खेतों से मिट्टी ले जा रहा है तो पुलिस वाले धन उगाही कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रहा है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी मजबूत हुई है। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह, निकेश त्रिपाठी, अभिनीत उपाध्याय, सुमित मिश्रा, रामकृष्ण सिंह, पुरूषोत्तम नारायण, सच्चिदा सिंह, नागेंद्र शुक्ल, दिलीप सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें