देवरिया। नानाजी देशमुख जन्म शताब्दी समारोह का शुभारंभ संत विनोबा पीजी कॉलेज में शुक्रवार से हुआ। वक्ताओं ने उनको ग्रामीण विकास का प्रणेता बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार के नीतियों की सराहना की। कहा कि देश अपने गौरवशाली अतीत को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रहा है।
जटमलपुर शिक्षा प्रसार समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवल किशोर ने कहा कि नाना जी का संकल्प ग्रामीण विकास रहा है, लेकिन पूर्व की सरकारें फ्लॉप करने में जुटी रही। कोई नवीन मॉडल तक प्रस्तुत नहीं कर सकी है। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि पीएम मोदी की कार्यशैली से विदेशी ताकतों में डर है। डोकलाम मुद्दे पर कुटनीति की विजय है। देश की जनता भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है। आयोजक मारकंडेय शाही ने कहा कि नानाजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। राजनीति में शुचिता के पक्षधर थे। 60 वर्ष की आयु में राजनीति से सन्यास ले लिएं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. असीम सत्यदेव, डॉ. केएन सिंह, अशोक मिश्र, विजय दुबे, रामअधार गुप्त, सदानंद दुबे, संजय पाठक, सुरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. हरिशंकर गोविंद राव, डॉ. मैथिली रमण सिंह, डॉ. संजय बौद्ध, डॉ. कमलापति, डॉ. महेश्वर सिंह आदि रहे।