फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के आंगन में गदंगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर चारों तरफ गंदगी से श्रद्धालु परेशान हैं। मंदिर पर लाखों के चढ़ावे के बाद भी श्रद्धालुओं के लिए इंतजाम नाकाफी है। मंदिर में चारों तरफ उठ रही गंदगी के बीच भक्तों को नाक बंद कर पूजा करना पड़ रहा है। मेला परिसर से लेकर मंदिर के गर्भगृह में कूड़े का ढेर लगा है।
विज्ञापन

श्रावण मास में एक माह से प्रत्येक दिन श्रद्धालुुओं की भीड़ जुट रही है। मंदिर में चढ़ावा और मेले से लाखों की आमदनी हो रही है, पर श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच जाकर पूजा पाठ करना पड़ रहा है। हालांकि नगर पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में सफाई करने को छह सफाई कर्मचारी रखे गए है। मंदिर में चढ़ाए गए बिल्व पत्र, फूल आदि को सफाई कर्मी मंदिर के मुख्य गेट के अगल-बगल गिरा दे रहे हैं। गर्मी में गंदगी से बदबू निकल रही है। धर्मशालों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। कढ़ाई चढ़ाने गए लोग आवारा पशुओं से डरे सहमे रहते है। मंदिर से सहनकोट रोड पर कूड़ों के ढेर से राहगीरों की दुश्वारियां बढ़ गई है। शनिवार को मंदिर पर आए श्रद्धालुओं ने सफाई व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। ईओ मुकेश चौधरी ने कहा कि मंदिर पर सफाई कर्मचारियों को सफाई तेज करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

रुद्राभिषेक कराने के दौरान भिड़े श्रद्धालु
रुद्रपुर। शनिवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर रुद्राभिषेक कराने वालों की भारी भीड़ लगी थी। इस दौरान गर्भगृह पूरे दिन रुद्राभिषेक कराने को लोग धक्कामुक्की करते रहे। शाम चार बजे करीब गर्भगृह में बैठने को लेकर श्रद्धालु आपस में भिड़ गए। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि मंदिर का एक कर्मचारी उन्हें जबरन बाहर निकालने लगा। बीचबचाव करने आए महंत से भी श्रद्धालु तीखी नोकझोंक करने लगे। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें