देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत हो गई। उसके पास मिले आईडी से पहचान हो सकी। वह शहर के देवरिया खास मोहल्ले का रहने वाला था। वहीं, नूनखार रेलवे स्टेशन के पास लाइन किनारे 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। देवरिया खास मोहल्ले का रहने वाला करमा प्रसाद 25 किसी काम से रेलवे स्टेशन पर गया था। एक नंबर प्लेटफार्म पर वह पश्चिम की ओर से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने उसके पॉकेट से मिले आईडी से पहचान की और सूचना घर भिजवाया। परिवार के लोग रोते-विलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उसके पास टिकट नहीं था। इसलिए यह जानकारी नहीं हो पाई कि वह ट्रेन से कहीं जाने के लिए आया था या किसी और काम से। दूसरी तरफ नूनखार रेलवे स्टेशन के पास 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी एसओ लक्ष्मीनारायण का कहना है कि युवक की पहचान हो गई है। वृद्ध के पहचान की कोशिश की जा रही है।