बरहज के देईडीहा गांव में दीवार खड़ी कराते लोग संवाद
-पीड़िता का शांतिभंग में हुआ चालान, एकपक्षीय कार्रवाई किए जाने का लगा रहे हैं आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के देईडीहा गांव में रविवार को आबादी की जमीन पर दीवार खड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर 112 नंबर सेवा ने मौके पर पहुंच कार्य रोक दिया, जबकि एक पुलिस द्वारा तुरंत कार्य शुरू करा दिए जाने की बात भी कही जा रही है। मामले में पुलिस ने अमीना खातून का शांतिभंग में चालान किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। जो चर्चा में है।
देईडीहा गांव निवासी और दिव्यांग शहीद पुत्र कादिर और मुस्तफा मियां के बीच सहन की जमीन को लेकर विवाद है। लोगों के अनुसार मुस्तफा की ओर से सहन की जमीन पर दीवार खड़ी कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने कार्य रोकते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बताया जा रहा है कि दिव्यांग शहीद पत्नी अमीना खातून के साथ थाने पहुंचे। इसी बीच एक सिपाही के कहने पर रोका गया कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया। मामले की जानकारी होने पर राजस्व टीम के साथ इंस्पेक्टर राहुल सिंह मौके पर पहुंच कर विवाद समाप्त कराए।
हालांकि पीड़ित पक्ष पुलिस पर अमीना खातून का शांतिभंग में चालान करने और एक सिपाही द्वारा बिना किसी निर्णय के कार्य शुरु करा देने पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे। पीड़ित अमीना खातून ने एसडीएम अंगद यादव, जबकि उसके पति शहीद ने इंस्पेक्टर को प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाया था। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। रही बात सिपाही पर आरोप लगाने की, तो यह जांच का विषय है।