फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बांस के सहारे टूटे पोल से हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
बांस के सहारे खड़ा पोल से बहाल की जा रही बिजली आपूर्तिफोटो- संवाद
विज्ञापन
-नगर के भरौली और पिपरा मोहन वार्ड में टूटे बिजली पोल को बांस के सहारे किया गया है खड़ा
विज्ञापन

- शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी नहीं दिखा रहे गंभीरता
- वार्ड के लोगों ने एसडीएम से मुलाकात कर ठीक कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नगर में जर्जर विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद कई वार्डों में जर्जर पोल और जर्जर तार से बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। इसको लेकर वार्ड के सभासदों ने एसडीएम को पत्र देकर ठीक कराने की मांग करते हुए कहा कि जर्जर पोल व तार के चलते आए दिन फाल्ट की समस्या बढ़ती जा रही है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल ठीक कराया जाए।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक भरौली में अधिकांश अनुसूचित जाति के परिवार रहते हैं। यहां बिजली व्यवस्था पूरी तरह जर्जर है। नगर के कई वार्डों में जहां जरूरत कम थी, वहां तो बिजली के खंभे व तार बदल दिया गया, लेकिन यह अनुसूचित बस्ती आज भी उपेक्षित है। यहां मुख्य लाइन जाने वाला एक खंभा टूट गया है। इसको बांस बांधकर रोका गया, लेकिन कभी भी बांस के सड़ जाने से यह खंभा टूटकर सड़क पर गिर सकता है। इससे भीषण दुर्घटना होने से कोई नहीं रोक सकता। इस पोल पर हाईटेंशन का नंगा तार दौड़ रहा है। यही स्थिति वार्ड संख्या चार पिपरा मोहन वार्ड की है। यहां भी कई खंभे झुक गए हैं। तेज आंधी आने पर तार आपस में टकराकर फाल्ट हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के सभासद अशोक गुप्ता‚ विरेंद्र यादव‚ हरिश्चंद्र ने बताया की खंभे व तार के बदलवाने के लिए कई बार अधिशासी अभियंता‚ एसडीएम को ज्ञापन दिया गया लेकिन विभाग ने अनदेखा कर दिया। सभासदों का कहना है कि अगर इसे विभाग संज्ञान में लेकर तत्काल ठीक नहीं करता है तो सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
अवर अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। शीघ्र ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें