फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने कक्ष निरीक्षक पर लगाया उतर पुस्तिका बदलने का आरोप

विज्ञापन
छात्र - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
भाटपाररानी। ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त होने के बाद एक छात्रा ने कक्ष निरीक्षक पर उत्तर पुस्तिका बदलते का आरोप लगाया। उसके शोर करने पर कक्ष निरीक्षक मकसद में सफल नहीं हो पाए। बाद में छात्रा ने कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एसडीएम को नामजद शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने को आदेश दिया है।
विज्ञापन

भाटपाररानी के स्टेशन रोड निवासी राजू मद्घेशिया की बेटी सोना ब्रह्मचारी इंटर कॉलेज अहिरौली तिवारी में सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा कक्ष संख्या 11 में दे रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब वह कमरे से बाहर निकली तो देखा कि बरामदे में कक्ष निरीक्षक उसकी उत्तर पुस्तिका का कवर निकाल रहे थे। जब उसने विरोध किया तो वह कॉपी लेकर जमा करने चले गए। उसने घर आकर अभिभावक से सारी बात बताई। अभिभावक उसे लेकर उपजिलाधिकारी से मिलकर कक्ष निरीक्षक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। उसने इसके पूर्व के हिंदी प्रश्न पत्र में भी उत्तर पुस्तिका बदलने की आशंका व्यक्त करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पूछे जाने पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को इसकी जांच का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें