फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर मे मिसेज इंटरनेशनल प्रतियोगता का आगाज

विज्ञापन
तेजस्‍वनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सिंगापुर मेन मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2018 प्रतियोगिता में लार इलाके की तेजस्विनी हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुई हैँ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में पांच राउंड होंगे। 21 जनवरी को फाइनल मुकाबले में परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

मूल रूप से देवरिया जिले के के खेमादेई गांव की रहने वाली तेजस्विनी पेशे से पत्रकार व आर्गेनिक ग्रीन्स प्राकृतिक उत्पाद की निर्माता व मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह चकबंदी अधिकारी रहे स्वर्गीय श्रीराम सिंह की बेटी है। उनका मुकाबला पूरे विश्व से चुनी गईं 32 अन्य दावेदारों से है। यह खिताब जीतने के बाद विजेता इसी साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाली मिसेज ग्लोब इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले भी तेजस्विनी कई क्षेत्रों में नाम कमा चुकी हैं और कई मंच पर सम्मानित हो चुकी हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक की बहू अपर्णा यादव ने तेजस्विनी को कम उम्र में उनके बेहतरीन कार्यों के लिए विमन एम्पॉवर अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले साल तेजस्विनी यूएस एंबेसी की ओर से आयोजित एक प्रतियोगिता में भी सम्मानित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें