फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चोरी, यात्रियों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज बस में सवार तीन यात्रियों का लाखों का सामान मंगलवार को चोरी हो गया। घटना के बाद से यात्रियों में खलबली मच गई। संदेह के आधार पर पुलिस तीन महिलाओं और एक किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उनके पास से कुछ चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

देवरिया से लखनऊ जा रही रोडवेज की बस में देवरिया खास निवासी अंजू मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना के बुद्धु निवासी सिकंदर खान समेत तीन यात्रियों का गहना और पर्स चोरी हो गया। बस अभी डीएम आवास के समीप पहुंची थी कि अंजू मणि ने पर्स चोरी होने की बात कही। इसी बीच सिकंदर की बेटी साहिन अफरोज ने भी पर्स गायब होने की बात बताई। साहिन के पर्स में चेन, अंगूठी, पायल और पांच हजार रुपये थे। सूचना पर कंडक्टर ने बस को रोक कर पुलिस को सूचना दी। संदेह के आधार पर पुलिस ने बस में सवार तीन महिला और और साथ में एक किशोरी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गहना से भरा पर्स और दो सोने का चेन बरामद किया। हिरासत में ली गई महिलाएं बिहार की रहने वाली हैं। पकड़ी गई महिलाओं ने कुछ अन्य साथियों के नाम भी बताए है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। इस संबंध में कोतवाल राय साहब यादव ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। इनके पास से कुछ चोरी का सामान मिला है, जो बस यात्रियों का हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें