लार के गयागिर में कुपोषण से मौत के बाद पहुंचे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
लार। कुपोषण से पल्लेदार पशुपति के दो बच्चे मौत की आगोश में समा गए। जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बजाए प्रशासन बचाव में हकीकत छिपाने में जुटे हैं। पल्लेदार पशुपति के घर पहुंचे सपा नेताओं ने पीड़ित को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। राशन और आर्थिक मदद दिया। पशुपति के हक में आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर के गयागिर वार्ड निवासी पशुपति राजभर के घर के जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव के नेतृत्व में सपा नेता मंगलवार को पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुपोषण की वजह से दोनों बच्चों की मौत हुई है। इसकी वजह अफसरों की लापरवाही है। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बजाए अफसर पीलिया से मौत की वजह बताते हुए फर्जी रिपोर्टिंग उच्चाधिकारियों को किए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों को पूछने वाला कोई नहीं है। ओपी यादव ने कहा पीड़ित का राशन कार्ड नहीं बनना दर्शाता है कि अफसर कितने गरीबों को लेकर सक्रिय हैं। पल्लेदार की लड़ाई सपा लड़ेगी। नेताओं ने 50 किलो चावल, 59 किलो गेहूं और पांच हजार रुपये की अर्थिक मदद की। इसके बाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने भी हाल जाना और पीड़ित को योग्यता के अनुसार नौकरी दिलाने की मांग की। इस दौरान राज्यसभा की पूर्व सदस्य कनकलता सिंह, स्वामीनाथ यादव, विजय लक्ष्मी गौतम, रंजना भारती, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।