फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह जीप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों ने जीप चालक को दौड़ाकर कोटवा के पास पकड़ लिया। थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। नाराज लोगों ने थाने में हंगामा किया। देवरिया-कसया मार्ग पर जाम भी लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा के अंबेडकर वार्ड निवासी 17 वर्षीय संजीव बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल लेने गया था। तेल लेकर वह घर लौट रहा था। देवरिया की तरफ से आ रही जीप ने उसे सामने से टक्कर मार दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर 15 मिनट तक देवरिया-कसया जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर हटाया। संजीव सुरौली पैकौली का मूल निवासी है। रामपुर कारखाना में ननिहाल में रामानंद के यहां नवासे पर रहता है। मौत की सूचना के बाद माता माया देवी, पिता राजकुमार और भाई रंजीत भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें