देवरिया। शहर के विभिन्न स्कूल और कॉलेज के पास छात्रों पर फब्तियां कसने, विरोध करने पर पिटाई करने वाले तीन किशोर मंगलवार को पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि स्कूल और कॉलेज के पास तीन किशोर खड़ा रह रहे हैं। वे आने-जाने वाले छात्रों से फब्तियां कसते रहते हैं। यदि कोई छात्र विरोध करता था तो तीनों मिलकर उसकी गंभीर रूप से पिटाई करते थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि वे अपने पास पेंचकस भी रखते थे। इससे भी प्रहार कर छात्रों को घायल कर देते थे। बार-बार सूचना के बाद पुलिस काफी परेशान रहती थी। मंगलवार को भी तीनों किशोर एक विद्यालय के पास खड़ा होकर छात्रों पर फब्तियां कस रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों किशोरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों को कोतवाली में रखा गया है। पुलिस ने उनके परिवारवालों को बुुलाया है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बार-बार शिकायत मिलने से पुुलिस परेशान थी। जब तक पुलिस पहुंचती तीनों भाग जाते थे। मंगलवार को तीनों पकड़ लिए गए हैं।