भाटपाररानी। बनकटा थाने में मंगलवार की शाम को विदेश भेजे जाने के नाम पर 26 लोगों से पचास-पचास हजार रुपये लेने पर एसपी के आदेश पर पिता-पुत्रों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया। दोनों ने इन लोगों से कुल 13 लाख रुपये वसूल लिए थे, लेकिन विदेश नहीं भेजा।
ग्राम भठही भांट निवासी कमलेश यादव, बलराम, चकरवा बेला प्रेमराय निवासी मैनुद्दीन, अर्जुन सहित कुल 26 लोगों से पचास-पचास हजार रुपये प्रमोद यादव व पिता राजदेव यादव निवासी सहियां गढ़ थाना लार तथा देवेंद्र यादव तथा पिता जवाहर यादव निवासी हाटा थाना लार ने कई माह पहले विदेश भेजे जाने के नाम पर ले लिए थे। उन्होंने न तो विदेश भेजा और न ही रकम वापस की। पीड़ित युवक सपा नेता श्यामदेव यादव को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने बनकटा थानाध्यक्ष को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर मंगलवार को प्रमोद, राजदेव, देवेंद्र, जवाहर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया।