फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर/भटनी। समाधान दिवस पर थाने पहुंचे एसपी और डीएम को देख फरियादियों की भीड़ जुट गई। इसमें आए आला अफसरों ने जनता को त्वरित न्याय दिलाने का विश्वास दिलाया। साथ ही कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कोतवाली में सीओ व नायब तहसीलदार के देखरेख में समाधान दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन

भटनी में कुल 16 फरियादी अपने मामले लेकर आए जिसमें अधिकांश जमीन से जुड़ा मामला था।डीएम ने इस पर नाराजगी जताया। राजस्वकर्मियों को फटकार लगाते हुए मामले को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। डीएम की सख्ती के बाद भी महज आठ मामलों का निस्तारण हो सका। वहीं कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर सीओ हिमांशु सिंह व नायब तहसीलदार संजीव कुमार राय ने फरियाद सुनी। थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी कला देवी अपने रिहायसी भूमि से विरोधियों द्वारा बेदखल करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि मेरे मामले का सामाधान नही हो रहा है। यहां कुल सात लोग अपनी फरियाद लेकर आए इसमें पांच मामले को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। पुलिस व राजस्व के एक एक मामले का निस्तारण नही हो सका। इस दौरान कोतवाल विजय सिंह गौर, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें