फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी व्यवसायी श्रीप्रकाश सिंह की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह गांव के ही चौराहे पर मकान बनाकर टेंट की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

52 वर्षीय श्रीप्रकाश सिंह शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब टेंट हाउस की चारपाई को अंदर रख रहे थे। इसी बीच थोड़ी दूर पर हाईटेंशन का तार एलटी लाइन से टकरा गया। इससे एलटी लाइन का वोल्टेज अचानक बढ़ गया। जिसकी वजह से दरवाजे के सामने पोल से खींचा गया केबल पिघलकर चारपाई पर गिर गया। चारपाई में करंट प्रवाहित होने से श्रीप्रकाश सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार और गांववालों ने नेरूई अमवा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी तो सप्लाई बंद की गई। गंभीर रूप से झुलसे श्रीप्रकाश सिंह को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सागर देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बेटे मोहन, रामप्रवेश और चंद्रभूषण हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के तमाम गांवों के लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें