फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्राम प्रधान पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए एक जुलाई को मतदान है। जिले में ग्राम प्रधान और बीडीसी के पांच पदों के लिए 17 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। प्रत्याशियों ने जीत के लिए तैयारियां शुुरू कर दी है। बीडीसी सदस्य पद के लिए एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के निधन के बाद पद रिक्त हो गया। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामपुर कारखाना के पोखरभिंडा ईश्वरी प्रसाद में ग्राम प्रधान का पद अनारक्षित है यहां पर छह ने नामांकन दाखिल किया है। बनकटा के सिकटिया दीनाचक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चार ने दावेेदारी की है। भटनी के परसिया करकटही और भागलपुर के तिलौली अनुसूचित जाति के लिए तीन-तीन ने प्रत्याशिता दाखिल की है। प्रत्याशियों ने जीत के लिए भावनात्मक अपील भी कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के 123 पद के लिए 25 ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। देसही देवरिया में 10, बैतालपुर में सात और पथरदेवा के एक पद के सापेक्ष नामांकन शून्य है। बनकटा में 19 के सापेक्ष दो, सलेमपुर में 13, देवरिया में नौ, रुद्रपुर में आठ, भागलपुर में दो के अलावा भाटपाररानी और तरकुलवा में एक-एक पद के सापेक्ष महज एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं। भलुअनी में 21, भटनी में 13 और रुद्रपुर में 12 के सापेक्ष चार-चार नामांकन पत्र दाखिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें