फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व पचास अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद व पचास अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

बघौचघाट। थानाक्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में सोमवार को विद्युत कनेक्शन चेकिंग के कर्मचारियों की पिटाई के आरोपी ग्राम प्रधान समेत 11 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के लोग घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के कौला मुडेरा गांव में सोमवार की शाम को तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विद्युत कर्मियों के साथ विद्युत चेकिंग करने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया था। आरोप है कि ग्रामीण गोलबंद होकर ईंट-पत्थर चलाने लगे और लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से विद्युत कर्मियों को मारपीट कर घायल कर दिए। अवर अभियंता सहित कई लाइनमैनों को गंभीर चोटें आई थीं। इस दौरान हमलावर संविदा लाइनमैन दीपक गुप्ता का मोबाइल फोन व जेब में रखा चार हजार रुपये छीन लिए। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों समेत विद्युत कर्मी थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। देर रात में तरकुलवा पुलिस ने अवर अभियंता संदीप कुमार की तहरीर पर कौला मुडेरा के ग्राम प्रधान विजय कुमार मौर्या, सुनील, भगवतिया, बबलू, अभिषेक, मंदीप, धनंजय, पुनीत, राम सकल, भोलू, शेर सिंह पर नामजद तथा पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें