फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में 11 पर हत्या की कोशिश का केस

Tue, 14 Jan 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सोमवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो महिला सहित 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर तीन में हुई मारपीट में एक पक्ष से दिनेश पुत्र कंट्रोल, सुशीला पत्नी दिनेश, रामनाथ पुत्र वंशी, डबलू पुत्र रामनाथ घायल हो गए थे।
दिनेश की पत्नी कौशल्या देवी ने पुलिस को तहरीर देकर एक महिला अंजली, धर्मनाथ, गंगेश व अर्जुन को आरोपी बनाया था। वहीं दूसरे पक्ष से मारपीट में धर्मनार्थ, गंगेश , अर्जुन पुत्र धर्मनाथ, अंजली पत्नी अर्जुन घायल हो गए थे। दूसरे पक्ष की तरफ से धर्मनाथ ने तहरीर देकर पहले पक्ष के दिनेश, सुशीला, रामनाथ, संतोष, डब्ल्यू, विजय लाल व धर्मेंद्र को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें