फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 108 वाहनों की हुई जांच

Fri, 19 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से शुक्रवार की सुबह मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यह अभियान सुबह पांच बजे से आठ बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान जनपद के कुल 14 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 189 व्यक्तियों और 108 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें