फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयहू से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात छोटे भाई की पत्नी से बड़े भाई ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर मारा-पीटा। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से बची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक गांव की रहने वाली महिला का पति बाहर के प्रांत में रहकर मजदूरी करता है। बड़ा भाई उस पर बुरी नियत रखता था। जब भी मौका पाता है, वह छेड़छाड़ करने लगता है। मंगलवार की रात को महिला को अकेले देखकर वह उसके कमरे में घुसकर रेप का प्रयास करने लगा। महिला उसका विरोध करने लगी तो उसने पिटाई की। किसी तरह से महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव का कहना हैं कि सूचना पर पुलिस पीड़ित महिला के घर पहुंची थी। महिला का उपचार कराया गया। तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें