फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र किशोर किसानों के मसीहा-स्वामी प्रसाद

विज्ञापन
स्व. रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित किए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौचघाट। पूर्व मंत्री रविंद्र किशोर शाही की 35वीं पुण्यतिथि पर पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रविंद्र किशोर शाही किसानों के मसीहा थे। बिरला की बिजली काटकर किसानों को देने का काम किया था।
विज्ञापन

कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सीएम योगी आदित्यनाथ से पथरदेवा विधानसभा के पिछड़े होने की बात कहते हुए उद्योग लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं 15 साल बाद विधानसभा में पहुंचा हूं। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि रविंद्र किशोर शाही के अधूरे सपनों को कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही पूरा कर रहे हैं। फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनसंघ के दीपक आज बीजेपी के रूप में रोशनी दे रहा है। उसमे अहम सहयोग रविंद्र किशोर शाही का है। बलिया के सांसद भरत सिंह ने कहा कि रविंद्र किशोर किसानों के सच्चे हितैषी थे। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि शाही के भतीजे सूर्यप्रताप शाही के साथ काम करके सुकून मिल रहा है। देवरिया के विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि जनसंघ के जमाने से पूर्वांचल का नेतृत्व करने वाले रविंद्र किशोर शाही किसानों की हित की लड़ाई लड़ते थे। आज वह लड़ाई एक मुकाम पर पहुंचा है। कसया के विधायक रजनीकांत मणि ने कहा कि यूपी की सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है। रामपुर कारखाना के विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाकर रविंद्र किशोर शाही के सपनों को साकार करेंगे। पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही ने कहा कि बाबा के किस्से घर में सुना करता था, तभी से ठान लिया उनके पद चिह्नों पर चलना है। हियुवा के जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि बीजेपी का जो पेड़ आज दिखाई दे रहा वह जनसंघ के रूप में छोटा पौधा था जिसे पानी देकर रविंद्र किशोर शाही ने तैयार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल और संचालन गोरखपुर के प्रभारी विजय बहादुर दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें