फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 महिलाएं बनेंगी प्रथमा, आज होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अमर उजाला की तरफ से कसया रोड स्थित होटल एमराल्ड सफारी बैंक्वेट हाॅल में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

- शाम पांच बजे से शुरू होगा कार्यक्रम, अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं होंगी सम्मानित




देवरिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर खुद को सबसे आगे रखने वाली महिलाओं को अमर उजाला ने प्रथमा नाम दिया है। जिले की ऐसी ही 100 महिलाओं को अमर उजाला ने प्रथमा के रूप में चुना है। इन महिलाओं को सोमवार की शाम पांच बजे कसया रोड स्थित होटल एमराल्ड सफारी बैंक्वेट हॉल में भव्य कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम दिव्या मित्तल मौजूद रहेंगी। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. रजनी पटेल, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, अतिरिक्त एसडीएम सीमा पांडेय, बीएसए अनिल कुमार और वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल पांडेय मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


ये हैं सहयोगी
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गोल्ड हाउस फर्म नीरज कुमार सूरज कुमार ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, सह प्रायोजक नगरपालिका परिषद देवरिया, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, एसबीटी पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी मोटर्स, संतोष इलेक्ट्रॉनिक, वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, मां उर्मिला देवी कालेज ऑफ फार्मेसी, डीएस वेडिंग मॉल, जीएम एकेडमी सलेमपुर, आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल सलेमपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल भाटपार रानी, नगर पंचायत रुद्रपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत बरियारपुर, नगर पंचायत बैतालपुर, लालमती सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल हैं।


उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का यह प्रयास सराहनीय है। अच्छा कार्य करने वालों को प्रेरित करने से उनका हौसला और बढ़ता है। यह सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा है। - राजेश कुमार सिंह, सीडीओ


अमर उजाला ने आधी आबादी को आगे बढ़ाने के लिए यह जो प्रयास किया है, वह दूसरों के लिए भी प्रेरणादायी है। कई चुनौतियों से जूझते हुए कार्य करने वाली महिलाओं काे जब बड़े मंच पर सम्मान मिलता है तो इससे उनका हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन


- श्रुति शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवरिया

जब तक महिलाओं को भी उत्पादक कार्य में नहीं लगाया जाएगा, तब तक देश व समाज का पूर्ण विकास नहीं होगा। अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है।
- एमएन त्रिपाठी, चेयरमैन, एसबीटी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा गौरीबाजार

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष वर्ग से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इसका सार्थक परिणाम भी दिख रहा है। सबका यह प्रयास होना चाहिए कि अच्छा कार्य करने वालों का हौसला बढ़ाएं।

- रोहित छापड़िया, प्रो. लक्ष्मी मोटर्स, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें