- भागलपुर एचपी गैस एजेंसी पर 130 गैस सिंलिंडर की हुई बुकिंग,120 का वितरण
भागलपुर। रसोई गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह ही उमड़ रही है। लोग कतार में लग जा रहे हैं। कतार से छूटने पर उस दिन फिर नंबर आना मुश्किल है। इसलिए खातेदारों के लिए केवाईसी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहली समस्या केवाईसी है, अगर केवाईसी हो भी जा रही है तो ओटीपी नहीं आ रही है। इसके बिना सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
भागलपुर के मनोज ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी लार से कनेक्शन है। ओटीपी आ जाने के बाद भी डिलीवरी मैन गैस नहीं दे रहा है। वहीं, विशाल ने बताया कि केवाईसी के लिए दो-दो घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बिना बुकिंग मैसेज नहीं आ रहा है। रविवार को एचपी गैस एजेंसी भागलपुर में 130 सिलेंडर की बुकिंग हुई और 120 सिलेंडरों की डिलेवरी हो गई। ओटीपी नहीं रहने पर 30 लोग लौट गए।
एचपी गैस एजेंसी भागलपुर के मैनेजर आशीष जयसवाल ने बताया कि प्रशासन के नियम के मुताबिक ही सिलिंडरों का वितरण किया जा रहा है।