फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्विज प्रतियोगिता के 100 मेधावी शैक्षिक भ्रमण पर रवाना

Mon, 09 Mar 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरकुलवा के 100 मेधावी रविवार को शैक्षिक भ्रमण पर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव व विज्ञान शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक सोच व नवाचार विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजा गया है। सभी छात्र गोरखपुर में चिड़ियाघर, तारामंडल और रेलवे म्यूजियम का अवलोकन कर नई जानकारी प्राप्त करेंगे। इन छात्रों के भ्रमण पर आने वाला व्यय बेसिक शिक्षा विभाग वहन करेगा। विज्ञान शिक्षक केके गुप्ता ने बताया कि भ्रमण के दौरान बच्चे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से नई जानकारी हासिल करेंगे। शैक्षिक भ्रमण में बच्चों की टीम के साथ धीरेन्द्र कुमार, राम विलास, सरोजी देवी, नाजिया खातून, प्रियंका कुशवाहा, सुप्रिया मिश्रा, प्रीती गुप्ता, आशा कुमारी, विजय कुमार, गाम्हा यादव व दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें