फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार से निकली चिंगारी से 100 एकड़ गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
महुआडीह के बरारी द्वितीय गांव के पास लगी आग। 30 एकड़ फसल जली। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बिजली के तार से निकली चिंगारी से 100 एकड़ गेहूं की फसल राख
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। ग्रामसभा असनहर, पथरहट और सिरजम में बृहस्पतिवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी से आग की तबाही मच गई। दोपहर में आग लगने से करीब 100 एकड़ खेतों में गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना के बावजूद विलंब से पहुंचे फायर ब्रिगेड तथा ग्रामीणों ने दो घंटों तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलने पर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी तथा राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर में करीब एक बजे के आसपास माहीगंज विद्युत उपकेंद्र के बीच 33 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन के पोलों से निकली चिंगारी से नकटा नाले के किनारे खेत में आग लग गई। तेज पछुआ हवा से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग थोड़ी ही देर में कई खेतों में फैल गई। खेतों से धू-धू कर फसल जलने लगी। लपट उठती देख आस-पास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। थोड़ी देर बाद थाने के एसएसआई दीपक कुमार के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। जगह-जगह ग्रामीण पंपिंग सेट तथा झाड़ झंकार के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों ने अग्नि शमन दल को सूचना दी। सूचना के बावजूद विलंब से पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लगभग दो घंटों के अथक प्रयास के बाद दोपहर तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम असनहर निवासी प्रेम पांडेय, दल शृंगार यादव, डॉ. मुरलीधर सिंह, कन्हैया सिंह, खरभान, तप नारायण सिंह, पद्माकर सिंह, कमल नारायण पांडेय, हुकुम सिंह सहित करीब 25 से अधिक किसानों की फसल राख हो गई थी।
विज्ञापन

फसल कटे खेत में लगी आग
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर फसल कटे खेत में आग लग गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्रिकेट पिच तैयार करते समय बच्चों ने आग लगाई थी। दोपहर में गांव के बच्चे फसल कटे खेत में क्रिकेट खेलने के लिए पिच तैयार कर रहे थे। उसी बीच खेत में आग लग गई। कुछ दूरी पर लोगों के खेत में फसल नहीं कटी थी, जिससे खलबली मच गई। लोग बाल्टी में पानी, डंडा आदि लेकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर कानूनगो अमरजीत और हल्का लेखपाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें