फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वैशाली, लिच्छवी, बाघ एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें घंटों देर से पहुंचीं

Thu, 25 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी रेलवे स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को वैशाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें घंटों विलंब से देवरिया सदर और भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस पांच घंटे, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस चार घंटे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस तीन घंटे, काठगोदाम -हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस दो घंटे, मुंबई-आजमगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस चार घंटे, जम्मूतवी-गोवाहाटी लोहित एक्सप्रेस दो घंटे, डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ दो घंटे की देरी से देवरिया सदर व भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। देवरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि ठंड और सर्द हवा के बीच प्लेटफॉर्म पर बैठना काफी कष्टदायक है।
दिल्ली जाने वाले यात्री सुनील कुशवाहा ने कहा कि समय से निकलने की योजना पूरी तरह बिगड़ गई है। वहीं प्रयागराज जाने वाले विरेंद्र प्रजापति ने कहा कि रोजाना कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल रहा। भटनी रेलवे स्टेशन पर भी हालात कुछ ऐसा ही रहा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार नियंत्रित रखनी पड़ रही है, जिससे विलंब हो रहा है। मौसम साफ होने पर परिचालन सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें