फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर गायब, केस दर्ज

Tue, 08 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भरहेचौरा गांव में लगा केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले गायब हो गया है। अवर अभियंता के तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। लोग इसे बिजली निगम के जिम्मेदारों की मिलीभगत बता रहे है।
विज्ञापन

भरहेचौरा गांव स्थित एक टोले में बिजली आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाया था। एक सप्ताह ट्रांसफाॅर्मर गायब हो गया। शिकायत पर अवर अभियंता प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ट्रांसफाॅर्मर को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें