फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की भूमि के लिए मारपीट, 10 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की भूमि के लिए मारपीट, 10 लोग घायल
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम भठवा तिवारी में शनिवार की सुबह मंदिर की भूमि के लिए पट्टीदारों में विवाद हो गया। मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार पीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन

भठवा तिवारी के हीरा कुशवाहा और सच्चिदानंद कुशवाहा के बीच श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर की भूमि का विवाद चला आ रहा है। दो दिन पूर्व खामपार पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में पाबंद भी किया था। शनिवार को दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। एक पक्ष से देवंती देवी (35), उनके पति मोतीलाल कुशवाहा (42), राधा कृष्ण कुशवाहा (45), सच्चिदानंद कुशवाहा (55), उनके पुत्र बृजेश कुशवाहा (22) और विकास कुशवाहा (25), राधेश्याम कुशवाहा (30), पेंटर कुशवाहा (20), राम सागर कुशवाहा (30) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के चुनमुन कुशवाहा भी घायल हैं। थानाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि अभी दोनों पक्ष इलाज करा रहे हैं। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें