फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लोगों पर मारपीट, छेड़खानी और डकैती का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लोगों पर मारपीट, छेड़खानी और डकैती का केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़खानी और डकैती का मामला सामने आया है। एसपी से शिकायत पर छह दिन बाद पुलिस केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

भटनी के एक गांव में 19 जून को दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज एक पक्ष गोलबंद होकर पीड़ित पक्ष के घर में घुस गए। लोगों ने मारपीट, महिलाओं के साथ छेड़खानी के बाद घर में रखा डेढ़ लाख रुपये लूट लिया। पीड़ित पक्ष इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे दु:खी होकर पीड़ित पक्ष एसपी से न्याय की गुहार लगाया। एसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी पक्ष के दस लोगों पर डकैती, छेड़खानी, मारपीट, बलवा आदि गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें