फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक को बचाया
विज्ञापन

बरियारपुर थाना क्षेत्र के आमघाट की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बरियापुर थाना क्षेत्र के आम घाट के पास रविवार को नदी में स्नान करने गए एक युवक अमन की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक किशोर विक्की को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। परिजनों ने विक्की को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अमन गुप्ता (19) पुत्र राजेश गुप्ता, अमन कुमार मद्धेशिया निवासी कठिनइया सदर कोतवाली, सत्यम निवासी रामनाथ देवरिया तीनों दोपहर में आमघाट पहुंचे थे। तीनों स्नान करने के लिए नदी में उतर गए। इसी बीच रामनाथ देवरिया मोहल्ले का निवासी अमन गुप्ता गहरे पानी में चला गया। अपने आप को डूबते देखकर अमन गुप्ता शोर मचाने लगा। कुछ दूरी पर स्नान कर रहे करौंदी निवासी विक्की (17) सहित कुछ युवकों ने नदी में छलांग लगा दी। इसमें विक्की खरवार भी डूबने लगा। किसी तरह विक्की को लोगों ने बाहर निकाल लिया लेकिन अमन गुप्ता को करीब आधे घंटे के बाद जब निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थीं। उधर, विक्की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें