फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया बालिका गृह कांड: जांच में लड़कियों के कमरे से मिला ऐसा सामान, एसआईटी टीम भी चौंकी

Tue, 21 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
जांच के लिए आरोपी महिला को लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालगृह बालिका कांड की जांच में जुटी एसआईटी सोमवार को मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाजसेवा संस्थान के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पहुंची। कोर्ट के आदेश पर छह अगस्त से सील भवन का ताला तुड़वाकर टीम अंदर गई और वहां मौजूद दस्तावेज खंगाले। एसआईटी बालगृह बालिका की अधीक्षिका कंचनलता को भी अपने साथ लेकर जांच करने पहुंची थी। फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही। करीब साढ़े पांच घंटे तक टीम ने यहां से साक्ष्य जुटाये। सूत्रों के मुताबिक छानबीन के दौरान एसआईटी के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। 
विज्ञापन

लड़कियों के कपड़ों-खिलौनों से भी लिए साक्ष्य

जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
इनमें विजिटर रजिस्टर, फोटो एलबम, मोबाइल चिप जैसी कई अन्य चीजें शामिल हैं। इनकी मदद से जांच टीम गिरिजा के करीबियों पर शिकंजा कसेगी। शाम 5.33 बजे एसआईटी तीन बड़े लिफाफों में अभिलेख लेकर बालगृह से निकल गई, जबकि अन्य अफसर वहीं जमे रहे। हर कार्रवाई की फोटोग्राफी व रिकॉर्डिंग भी कराई गई। एसआईटी के साथ मौजूद फोरेंसिक टीम ने बालगृह बालिका के अंदर एक-एक कमरे में जाकर पड़ताल की। इस दौरान वहां मौजूद बिस्तर, लड़कियों के कपड़े, खिलौने सहित उनसे जुड़ी अन्य वस्तुओं से भी साक्ष्य जुटाए।

एसआईटी अंदर पहुंची तो छाया था घना अंधेरा

जांच के लिए जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी ने जब बालगृह बालिका के भवन में प्रवेश किया तो अंदर बिजली गुल थी। कमरों में अंधेरा छाया हुआ था। मेन स्विच से लाइट कटने के कारण उन्हें जांच-पड़ताल में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्हें रजिस्टर व अभिलेख लेकर बार-बार खिड़कियों के पास जाना पड़ता था। लिहाजा आननफानन में इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया। बिजली दुरुस्त कराने के बाद टीम ने जांच में तेजी लाई। सूत्रों के मुताबिक टीम ने जांच के दौरान चारों तरफ से बंद और अंधेरे कमरों में लड़कियों को रखे जाने पर भी हैरानी जताई।
 

कार्यालय में टंगी तस्वीरों की तस्दीक कराई

जांच टीम के पास दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
छानबीन के दौरान एसआईटी ने बालगृह के कार्यालय व कमरों में टंगी विभिन्न आयोजनों से जुड़ी तस्वीरों को भी देखा। इन तस्वीरों में गिरिजा त्रिपाठी, कंचनलता कई अफसरों व प्रभावशाली लोगों के साथ थीं। एसआईटी ने तस्वीरों में दिखने वाले हर शख्स की पहचान कर जानकारी जुटाई। कई तस्वीरों में यहां पूर्व में तैनात रहे अफसर भी हैं। इन तस्वीरों के आधार पर ही कुछ सामाजिक व राजनीतिक लोगों के नाम भी एसआईटी ने दर्ज किए हैं और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है।  
 
विज्ञापन

कब्जे में ली गई गिरिजा के परिवार की लाल कार

ताला तोड़ते हुए टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
बालगृह बालिका कांड की जांच में जुटी एसआईटी ने गिरिजा त्रिपाठी के परिवार की लाल कार को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने इसके अंदर से भी नमूने जुटाए हैं। बालगृह से फरार लड़की ने पुलिस को दिए बयान में लाल रंग की कार का जिक्र किया था। माना जा रहा है कि यह वही कार हो सकती है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। ब्यूरो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें