फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पुरानी औरत' टिप्पणी पर एएसपी का तबादला

Sun, 24 Mar 2013 05:32 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया में दुष्कर्म की शिकार महिला पर अभद्र टिप्पणी करने वाले देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी को सरकार ने हटा दिया।
विज्ञापन


उन्हें कानपुर में सीबीसीआईडी में भेज दिया गया है। वहीं कानपुर में सीबीसीआईडी में तैनात देवेंद्र नाथ द्विवेदी को देवरिया का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

एएसपी गोस्वामी ने शुक्रवार को दुष्कर्म की शिकार महिला को लेकर टिप्पणी की थी कि- ‘ इतनी पुरानी महिला से कौन बलात्कार करेगा।’ इस टिप्पणी को लेकर हंगामा मच गया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक की इस टिप्पणी पर डीजीपी तक को माफी मांगनी पड़ी थी। डीजीपी ने यह भी आश्वासन दिया था कि ऐसा बयान देने वाले गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इनके भी हुए तबादले
गोस्वामी के साथ ही सरकार ने पांच और अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इनमें कमला प्रसाद यादव को सहारनपुर से पूर्वी आगरा ग्रामीण, अजीत कुमार सिंह को कुंभ मेला इलाहाबाद से कौशांबी, प्रमोद कुमार तिवारी को पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से यातायात मेरठ, गंगा नाथ त्रिपाठी को कुंभ मेला इलाहाबाद से पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद और कमलेश दीक्षित को मुरादाबाद से वाराणसी भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें