फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: दुष्कर्म की कोशिश करने वाले डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, फ्लैट में घुस की थी जबरदस्ती

Sun, 29 Oct 2023 10:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपी डिलीवरी ब्वॉय घर में अंडे और दूध की डिलीवरी करने पहुंचा था। इसी दौरान उसने फ्लैट में घुसकर युवती के साथ जबरदस्ती की थी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी डिलीवरी ब्वॉय और पुलिस के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गोली लग गई। आरोपी डिलीवरी ब्वॉय घर में अंडे और दूध की डिलीवरी करने पहुंचा था। इसी दौरान उसने फ्लैट में घुसकर युवती के साथ जबरदस्ती की थी।

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर-20 निवासी युवती की बहन का विवाह ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी निवासी युवक से तय हुआ है। युवती की बहन का मंगेतर और उसके परिजन किसी रिश्तेदार की मृत्यु होने पर शोक प्रकट करने गए थे। मंगेतर के घर में दो पालतू कुत्ते हैं। पीड़िता कुत्तों की देखभाल के लिए उनके घर आई हुई है। शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे पीड़िता ने ऑनलाइन आर्डर कर कुत्तों के लिए दूध और अंडे मंगाए थे।

डिलीवरी ब्वॉय सुमित शर्मा दूध और अंडे लेकर सोसाइटी पहुंचा था। आरोप है कि ऑर्डर देने के दौरान आरोपी सुमित फ्लैट में घुस आया। उसने पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने शुरू हो गए। इस बीच आरोपी चकमा देकर फरार हो गया था। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया था कि आरोपी सुमित के गांव में युवती का एक पूर्व परिचित भी रहता है। युवती ने दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। मामले की जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

नौ मिनट तक फ्लैट में रहा डिलीवरी ब्वॉय
पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन आदि खंगाली है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी लगभग नौ मिनट तक फ्लैट में रहा। सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आता-जाता दिख रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। इस बीच आरोपी कहीं छुप गया। मौका मिलते ही आरोपी निकलकर और अपनी बाइक लेकर मेनगेट से फरार हो गया। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी भी उसे पकड़ नहीं पाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें