फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमेशा के लिए खामोश हो गया 'दिल्ली का रावण'

Thu, 16 May 2013 01:59 PM IST
संभल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष और दिल्ली की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सत्यपाल सिंह की आवाज बुधवार को हमेशा के लिए खामोश हो गई।
विज्ञापन


भटपुरा गांव निवासी चौधरी सत्यपाल सिंह (67) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्हें अचानक खून की उल्टियां हुई। इसके बाद उन्हें कासमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्हें मेरठ ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके शव को भटपुरा गांव लाया गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वह बीते दस सालों से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली श्रीराम लीला में लंकाधिपति रावण का अभिनय करते थे।

उनकी अभिनय कला को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें