फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: गांववाले बेटियों को नहीं भेजेंगे स्कूल

Sat, 14 Sep 2013 01:43 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के कवाल में छेड़छाड़ के बाद हुई तीन हत्याओं से मलिकपुरा के ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि उन्होंने अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मृतक सचिन और गौरव के परिजनों ने भी कहा है कि अब वह अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

मलिकपुरा गांव में 27 अगस्त को छेड़छाड़ के बाद हुए विवाद में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सहित तीन जानें चली गई थीं। इसके बाद पूरे जिले में दंगा भड़क गया था, जिसमें कई मौतें हुईं और हजारों लोग बेघर हो गए।

लोगों का कहना है कि मलिकपुरा से स्कूल जाने के लिए लड़कियों को छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है। मृतक सचिन और गौरव के परिजनों का कहना है कि अब वह भी अपनी लड़कियों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले ही अपने दो बेटे खो दिए हैं, अब उनकी लड़कियों की सुरक्षा स्कूल जाते समय कौन करेगा। परिजनों का तो पुलिस प्रशासन से एकदम विश्वास उठ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें