छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में देवरिया का लाल शहीद हो गया। बुधवार को 230 बटालियन गश्त पर थी। मेला पाड़ा मोक पाक के बीच लैंड माइंस ब्लास्ट के दौरान 7 जवान शहीद हो गए ।
जिसमें देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के जिगिनी बाजार निवासी देवेंद्र चौरसिया भी शहीद हो गए शाम पांच बजे के करीब पिता हरगोविंद चौरसिया के मोबाइल पर सीआरपीएफ के अधिकारों ने संपर्क साध कर घटना की जानकारी दी।
नक्सली हमले में जवान के शहीद होने की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया गांव के साथ रिश्तेदार जिगना बाजार शहीद के घर उमड़ पडे वर्ष 2003 में देवेंद्र crpf के कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए थे देवेंद्र देवेंद्र की मौत के बाद घर पर कोहराम मचा हुआ है जानकारी होने के बाद sp देवरिया रामपुर थाना अध्यक्ष को शहीद के गांव रवाना कर दिया है।