उत्तर प्रदेश में रामपुर की एक महिला सभासद ने सिविल लाइंस थाने में हार्ट स्पेशलिस्ट डाक्टर ताज मोहम्मद के खिलाफ रेप की कोशिश और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
पुलिस ने सोमवार की देर रात लिखाई गई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। डॉ. ताज मोहम्मद की चर्चा एक कद्दावर कैबिनेट मंत्री के विरोधियों में होती है।
सपा की महिला सभासद ने पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह लगभग 9.30 बजे डाक्टर ताज मोहम्मद के क्लीनिक पर दिखाने के लिए गई थी। उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।