फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडा कांड: राजा भैया कल दिल्ली में करेंगे 'सच का सामना'

Wed, 19 Jun 2013 01:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा डीएसपी मर्डर केस में आरोपी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने की याचिका कोर्ट ने आज स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन


अब राजा भैया का गुरुवार को दिल्ली में लाइ डिटेक्टर टेस्ट किया जाएगा।

हालांकि, मंगलवार को राजा भैया ने खुद सीबीआई की लखनऊ में विशेष कोर्ट के समाने लाइ डिटक्टर टेस्ट कराने की बात स्वीकार कर ली थी।

सीबीआई ने न्यायाधीश जीनत मिर्जा की विशेष सीबीआई कोर्ट में राजा भैया का लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराने की इजाजत के लिए अर्जी दी थी।

सीबीआई ने पिछले माह राजा भैया से 20 घंटे पूछताछ की थी। इसके बाद ही सीबीआई की ओर से यह मांग की गई है।

सीबीआई को पूर्व मंत्री के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल सका है, इसलिए इस मामले में दायर चार्जशीट में भी उनका नाम नहीं दिया गया था। लाइ डिटेक्टर टेस्ट के जरिए सबूत जुटाने की कोशिश की जाएगी।

राजा भैया पर प्रतापगढ़ जिले में कुंडा तहसील क्षेत्र के बलीपुर गांव में गत दो मार्च को हुए डीएसपी जिया-उल हक हत्याकांड में साजिश रचने का आरोप है।

जिया-अल-हक की विधवा परवीन आजाद ने अपने पति की हत्या में राजा भैया के शामिल होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद राजा भैया को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें