फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं किया तो विधायक को ही दे डाली धमकी

Fri, 27 Dec 2013 12:49 AM IST
अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला बीडीसी सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विधायक ने मामले की शिकायत उच्चस्तर पर की थी। एसएसपी गुलाब सिंह ने विधायक द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की आईडी खोज ली।

धमकी देने वाला नंबर गांव छरौरा जैत निवासी बीडीसी सदस्य संजय का था। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि बीडीसी सदस्य मानसिक रोगी प्रतीत होता है।
विज्ञापन


पूर्व में वह वृंदावन कोतवाली निरीक्षक से फोन पर अभद्रता कर चुका है। इनके अलावा भी कई उपनिरीक्षक एवं अन्य अफसरों से भी अभद्रता का आरोपी है।

आरोपी संजय ने बताया कि वह गांव में गलत स्थान पर लगी पानी की टंकी हटवाने की मांग विधायक से कर रहा था। लेकिन विधायक ने उसकी एक नहीं सुनी।

मामला
कांग्रेस के नेता विधानमंडल दल प्रदीप माथुर को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शुरू में विधायक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

लेकिन जब धमकी का सिलसिला नहीं रुका तो उन्होंने मामले से विधान सभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय को अवगत कराया। उच्चस्तर पर जानकारी पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें