फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी; जानें उनके बारे में

Thu, 17 Aug 2023 07:34 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, वाराणसी

सार

कांग्रेस नेता अजय राय दो बार वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अजय ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
अजय राय बने कांग्रेस यूपी के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अजय राय को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस नेता अजय राय दो बार वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अजय ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर उनके नाम की घोषणा की।

विज्ञापन



अजय राय का राजनीतिक सफर
1969 में वाराणसी में पैदा हुए अजय राय ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। 1996 से लेकर 2009 तक अजय राय भाजपा से जुड़े रहे। 1996 में वाराणसी के कोलअसला विधानसभा से अजय राय विधायक बने। इसके बाद अजय राय से वाराणसी की कोलअसला विधानसभा सीट कोई छीन नहीं पाया। 1996 से 2009 तक लगातार अजय राय कोलअसला से विधायक रहे। 

इसके बाद 2009 में भाजपा नेताओं से मतभेद होने के चलते अजय राय ने पार्टी छोड़ दी थी। फिर अजय राय ने सपा का दामन थाम लिया। सपा में भी अजय राय ज्यादा दिनों तक नहीं ठहरे। फिर निर्दल चुनाव लड़े और पिंडरा से 2009 में विधायक बने। फिर अजय राय ने कांग्रेस का हाथ पकड़ते हुए पार्टी की सदस्यता ले ली। 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन

2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय तीसरे स्थान पर आए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वाराणसी से पहले स्थान पर थे और आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल दूसरे पायदान पर थे। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव में फिर से अजय राय पिंडरा की विधानसभा सीट से खड़े हुए। लेकिन यह चुनाव भी अजय राय हार गए। इसके बाद 2019 में फिर से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें