फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आसाराम से समझौता कर लो, नहीं तो हो सकता है खून-खराबा'

Sat, 31 Aug 2013 12:01 AM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम बापू पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता ने आसाराम बापू की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर हैरत जताते हुए ऐलान किया है कि यदि शुक्रवार की रात तक वह गिरफ्तार नहीं किए गए तो शनिवार की सुबह से वह अन्न-जल त्याग कर भूख हड़ताल शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


अपने आवास पर मीडिया से रू-ब-रू लड़की के पिता ने कहा कि बृहस्पतिवार को बरेली और मुरादाबाद के साधकों ने गुपचुप ढंग से उनसे मिलने की कोशिश की और उन्हें धमकी भी दी।

बरेली से आया एक साधक तो साधकों की बैठक में जबरदस्ती शामिल हो गया जबकि उसे बुलाया भी नहीं गया था। उस साधक ने उन्हें धमकी दी कि यदि आसाराम से मिलकर समझौता नहीं करोगे तो खून-खराबा हो सकता है और इसमें कई परिवार बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने कहा कि आसाराम बेटी की बीमारी की बात बार-बार कर रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि उनकी बेटी बीमार ही नहीं थी, उसे तो साजिश के तहत बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की रात तक यदि आसाराम की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह रुद्रपुर आश्रम गेट पर भूख हड़ताल करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके घर पर घटना की जानकारी लेने आ रही मीडिया के बीच आसाराम ने कुछ साधक भी कैमरे लेकर भेजे थे, जिन्होंने उनकी बातचीत टेप कर ली है। अब वह सीडी का दुरुपयोग कर सकते हैं।

प्रदेश के अधिवक्ता पीड़ित परिवार के साथ
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन अजय शुक्ला ने कहा है कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

जूतों से पिटाई कर फूंका आसाराम का पुतला
आसाराम बापू के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज से जुड़े युवाओं ने आसाराम के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनके पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई की और बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया।

आसाराम के आश्रम पर पुलिस का पहरा
रुद्रपुर गांव स्थित आसाराम बापू के आश्रम में आसपास के गांव वालों ने बीती रात एक साधक को घेर लिया। साधक मौका पाकर भाग खड़ा हुआ, जिसे ग्रामीणों ने काफी दूर तक खदेड़ा। बाद में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने आश्रम की चौकसी बढ़ाते हुए रात-दिन दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें