यूपी के बरेली में एक धार्मिक जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। बवाल को काबू करने के लिए पहुंचे अधिकारियों और पुलिस को भी भागकर जान बचानी पड़ी।
खबर है कि बरेली में रविवार को एक धार्मिक जुलूस निकल रहा था जिसमें कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया जिससे जुलूस के लोग भड़क गए और जमकर हंगामा किया।
पथराव के कुछ ही देर में हालात इतने गंभीर हो गए कि मौके पर आई पुलिस को भी जान बचाकर वापस भागना पड़ा। इससे पहले पुलिस ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की थी लेकिन हालत पर काबू नहीं पाया जा सका।
इतना ही नहीं, बताते हैं कि शनिवार की रात जुलूस के लिए की गई सजावट को एक ट्रक तोड़ते हुए निकल गया जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया था। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
सजावट को तोड़ने वाले ट्रक की तलाश उत्तराखंड पुलिस ने देर रात तक किया। हालांकि अब तक इस ट्रक के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
उधर, अमरोहा के डिडौली के हसनपुर गांव में पहली बार जुलूस-मोहम्मदी निकालने से तनाव का माहौल है। हालात के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हिंदू संगठन भी विरोध में उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।