फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में ट्रैक्टर में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अर्की में धान की दराई करते समय युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर थाने की पुलिस टीम पहुंची और शव का पंचनामा किया।
विज्ञापन

राजापुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्की में रामहित (38) पुत्र लल्लू निवासी महेवा घाट कौशांबी ट्रैक्टर लेकर धान की दराई करने के लिए आया था। गियर में पड़े ट्रैक्टर में चाबी लगाकर स्टार्ट कर ही रहा था कि अचानक ट्रैक्टर उछलकर चढ़ गया। जिसमें दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के तीन पुत्र, पुत्री, पत्नी बिस्कुटिया, मां केसरिया का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें