भरतकूप। भरतकूप थाना अंतर्गत मिर्जापुर राष्टीय राजमार्ग पर सुदिनपुर गांव में छात्र की मौत से परिजन व रिश्तेदार सदमे में है। मंगलवार को मुख्यालय के पोस्टमार्टम हाउस में महिलाएं पूरे समय रोती बिलखती रहीं।
अतर्रा के विसंडा रोड सुदामापुरी मोहल्ले के विक्रम सिंह (25) पुत्र स्व. रामनरेश कस्बे में ही एक बरात में गया था। जहां से अपने दोस्त धर्र्मेंद्र के साथ बाइक पर बैठकर सोमवार की शाम को भरतकूप रौली गांव जा रहा था। देर रात बाइक सुनिदनपुर के पास पहुंची तो किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया था। मृतक के चाचा रामजी का कहना कि धर्मेंद्र का पुश्तैनी घर रौली गांव में है। जहां किसी काम के लिए दोनों जा रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी। उन्होंने बताया कि विक्रम सिंह बीएड की तैयारी कर रहा था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की पहले ही मौत हो हो चुकी है। जिससे घर संभालने की जिम्मेदारी वही निभाता था। घटना से मां ललिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।(संवाद)