फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लू लगने से युवक की मौत, पांच भर्ती

Thu, 20 Jun 2024 09:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उमसभरी गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द के पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। उधर लू लगने से छह दिन पहले भर्ती मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल में पुरानी बाजार कर्वी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके चचेरे भाई सचिन (45) को 14 जून को लू लग गई थी। प्राथमिक इलाज के बाद भी उसकी तबियत नहीं सुधरी तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इसके अलावा उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द के मरीज बड़ी संख्या में देखे गए। सतना जिले के पंडरी गांव निवासी आनंद कुमार , मुख्यालय के तरौंहा की अफसरा बेगम , पुरानी बाजार के रेहान खान , नई दुनिया की कुसुमा , सीतापुर की कमला के बीमार होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें