फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के बराबर मिल लिंक रोड का सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिंक रोड से जुड़े गांव के लोगों ने सर्किल रेट में अंतर होने का विरोध किया है। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव की जमीन का भी सर्किल रेट अन्य गांव की जमीन की तरह ही मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बुधवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के रानीपुर खाकी गांव के ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के लिए अधिग्रहीत भूमि का कम सर्किल रेट मिल रहा है। जबकि अन्य गांव की जमीन का सर्किल रेट अधिक है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की जमीन दक्षिण से भरतकूप खोही मार्ग पर है। पूरब में शिवरामपुर खोही मार्ग है उत्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग है। ऐसे में उनके गांव की भूमि का दाम कम न किया जाए। इस मौके पर बृजलाल, रमाशंकर, चुन्नीलाल, बद्रीख् देवराज, अनिल, भूरा, मइयादीन, रामसुहावन, जर्नादन, भोली, चुन्नीलाल, राजेंद्र, अलीहसन, दुर्गा, केशव, रामहित, वीरेंद्र, अशोक, ओमप्रकाश व वासदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें