मानिकपुर (चित्रकूट)। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कटनी मप्र में मजदूरी करता था जो होली की छुटटी में गांव लौटा था।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव निवासी रविशंकर तिवारी (28) पुत्र रामराज तिवारी कटनी में प्राइवेट फैक्टरी में मजदूरी करता था। होली के त्योहार में घर आया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर रात वह खाना खाने के बाद कमरे में चला गया। मंगलवार को सवेरे कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा। शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया।