Youth came out to increase the support base of SP
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। छात्र नौजवान जागरूकता सप्ताह अभियान के तहत समाजवादी पार्टी छात्र सभा के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी फैसल मंसूर का जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रहरि ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद साइकिल यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया गया। वोट बढ़ाओ, परिवर्तन लाओ, अंधेरा मिटेगा, समाजवाद आएगा के स्लोगन के साथ साइकिल यात्रा को मुलायम नगर से जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश सचिव फैसल मंसूर ने कहा कि छात्र, नौजवान, संविधान विरोधी वर्तमान सरकार में सबसे ज्यादा नौजवान प्रताड़ित किए गए हैं। योगीराज में महंगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव,सपा जिला महासचिव फराज खान, मोतीलाल दिवाकर, अंकित साहू, रोहित, अनिल प्रधान, अमर पटेल, भैंरो पटेल, उमाकांत यादव, राजेंद्र मौर्य, नरेंद्र यादव, अमित पटेल, लवलेश वर्मा, आनंद यादव, शुभम ठाकुर, विपिन पांडेय, सनी वर्मा, अंशु वर्मा, संजय दिवाकर, आलोक चौहान, निजाम सिद्दीकी, चांद मोहम्मद, संजय चौधरी, सोनू यादव आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन छात्र सभा के जिला महासचिव तीरथ प्रसाद वर्मा ने किया।